बुधवार को एक ही दिन में 4 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिसमें 3 जनों की मौत हो गई। अनलॉक होने बाद बीकानेर जिले में एक ही दिन में एकसाथ 4दुर्घटनाएं इस ओर इंगित करती है कि अब समय संभलने का है। प्रकृति ने संभलने का मौका दिया था।
कोरोना से अप्राकृतिक मौत पर अंकुश लगा मगर भय अधिक था। अभी भय गया नहीं है मगर अप्राकृतिक मौत का आंकड़ा बढ़ने लगा है। गजनेर के चानी फांटे पर एनएच 11 पर ट्रक ने स्कूली पर जा रही नर्सिंगकर्मी को मौत के घाट उतार दिया। जसरासर में पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे एक जने की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया।
तीसरी दुर्घटना कालू क्षेत्र में हुई। जहां तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने दो बाइक सवार को घायल कर दिया। डूडीवाली में कैंपर चालक ने बालक को कुचल दिया। सभी की गति तेज थी जिन्होंने तीन जाने ले ली।

ड्यूटी जा रही महिला नर्सिंगकर्मी की ट्रक ने ली जान
गजनेर | बुधवार सुबह एनएच 11 चानी फांटा पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एएनएम महिला नर्सिंगकर्मी की मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के पति दयानंद जाट निवासी ढाढर जिला चूरु ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दयानंद ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता कुमारी बुधवार सुबह आठ बजे चानी से स्कूटी लेकर कोलायत ड्यूटी पर जाने के लिए रवाना हुई। एनएच 11 चानी फांटे पर तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। उससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

कैंपर ने बालक को कुचला, मौके पर मौत
डूडीवाली गांव में बुधवार शाम छह बजे कैंपर गाड़ी ने चंदूराम जाट के सात साल के बेटे रामनिवास को कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। एसएचओ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि बालक घर के आगे ही खड़ा था और कैंपर चालक ने उस पर गाड़ी चढ़ा दी। वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

पिकअप ने मारी टक्कर, बाइक पर सवार 2 में से 1 की मौत, दूसरा घायल
जसरासर | थाने क्षेत्र मे पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक को मौत हो गई व दूसरा घायल हो गया। सोहनलाल जाट निवासी खरजाणीबास जसरासर ने बताया किबुधवार सुबह सात बजे वह और सांवरमल जाट मोटरसाइकिल पर जसरासर से नोखा के लिए रवाना हुए। दूसरी बाइक पर सांवरमल का भाई ओमप्रकाश व जेठाराम कस्वां भी साथ चल रहे थे। गांव से 6 किमी दूर चलते ही पीछे से आ रही पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वे दोनों नीचे गिर गए। साथ में बाइक पर चल रहे साथियों ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया। इस दौरान सांवरमल की मौत हो गई।

ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 2 बाइक सवार घायल
नाथूसर निवासी धर्मवीर कालबेलिया व धीरज कालबेलिया बुधवार शाम चार बजे बाइक पर सवार होकर कालू से लूणकरणसर आ रहे थे। लूणकरणसर-सरदारशहर स्टेट हाइवे पर कालू से लगभग 7 किमी दूर सड़क पर ट्रैक्टर ने उनहें टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बीकानेर भेजा गया। ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गजनेर. हादसे के पास मौके पर पड़ी स्कूटी व महिला का बैग।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top