करणी विहार व चित्रकूट इलाके में बुधवार को कार सवार चार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने लेन-देन व प्लॉट के विवाद के चलते बुधवार दोपहर में बजरी मंडी रोड पर एक युवक के साथ जमकर मारपीट करने के बाद गांधी पथ पर दूसरे के साथ मारपीट करके पैर तोड़ दिए और लोगों में दहशत फैलाने के लिए करीब 4 राउंड फायर करके भाग गए।
अचानक गोलियों की आवाज सूनी आस-पास के इलाके में हडकंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चित्रकूट, करणी विहार व वैशाली नगर थाना पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया और बदमाशों की तलाश के लिए आस-पास के इलाके में नाकाबंदी करवाई। लेकिन देर शाम तक बदमाशों के बारे में कोई सुराग नही लगा। घटना के कुछ देर बाद पुलिस को सुराग मिलने पर जयपुर ग्रामीण में भी कई जगह पर नाकाबंदी करवाई थी।
घटना में बजरी मंडी रोड पर गिरधारीपुरा निवासी शाहरुख व गांधी पथ पर वाजिद त्यागी घायल हुए है। दोनों रिश्तेदार है ओर यूपी के है। पुलिस ने पीडितों की तरफ से बदमाश अनस, बाला, जीशान कुरैशी व सोनू के खिलाफ करणी विहार व चित्रकूट थाने में मुकदमे दर्ज किए है।
आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस टीमें उनको पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। डीसीपी कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि पीड़ित और आरोपियों के बीच कुछ समय पैसे का लेन-देन व प्लॉट का विवाद चलने की बात सामने आई है। बुधवार दोपहर में चारो बदमाश कार में सवार होकर पहले बजरी मंडी रोड पर पहुंचे जहां शाहरुख के साथ मारपीट की। उसके बाद सीधे गांधी पथ पुलिया के पास वाजिद की दुकान पर पहुंच गए वारदात की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें