कृषि विभाग ने खरीफ की फसलों में सिंचित क्षेत्रों में मूंगफली, कपास, अरंडी के अलावा मूंग, मोठ, ग्वार, बाजरा तथा तिल की बुवाई के लक्ष्य तय किए हैं। कृषि विभाग के उप निदेशक वीरेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया कि लक्ष्य पूर्ति के लिए किसानों को दो क्विंटल मूंगफली का बीज अनुदानित दरों पर और लघु सीमांत व अनुसूचित जाति जन जाति के किसानों को डेढ़ किलो बाजरा व 4 किलो मूंग का बीज निशुल्क वितरण किया जएगा।

इस सीजन में सर्वाधिक 4.10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बाजरा की बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके बाद मूंग के लिए 2.95 लाख,ग्वार के लिए 1.40 लाख व मोठ के लिए 1 लाख हेक्टेयर बुवाई का लक्ष्य रखा है। सोलंकी ने बताया कि जिले में 15 जून से प्री-मानसून की बारिश होने की संभावना है।

कृषि विभाग ने जिले में अच्छे जमाने की उम्मीद रखते हुए 12.50 लाख हेक्टेयर में खरीफ बुवाई का लक्ष्य रखा है। साथ ही लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कार्य योजना का खाका तैयार कर लिया है। इन्होंने बताया कि जिले में कपास और मूंगफली बुवाई का दौर शुरू हो चुका है। 3 हजार हेक्टेयर में कपास की बुवाई हो गई है। इस सीजन में अच्छे भाव मिलने की उम्मीद में किसान मूंग, मोठ, ग्वार व तिल की फसल को लेकर उत्साहित है।

मानसून से पहले बुवाई में जुटे किसान
उन्नत बीज अनुदान पर दिए जाएंगे: विभाग किसानों को बिना परेशानी के गुणवत्तायुक्त खाद व बीज उपलब्ध करवाएगा। लघु सीमांत व अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्येक किसान को 2 एकड़ जमीन पर मूंग, बाजरा के बीज अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

जिले में फसल बुवाई का लक्ष्य
जिंस क्षेत्र

बाजरा 4.10 लाख
ग्वार 1.40 लाख
मूंग 2.95 लाख
मोठ 1.00 लाख
मूंगफली 1.40 लाख
ज्वार 50 हजार
तिल 25 हजार
अरंडी 20 हजार
कपास 55 हजार
अन्य 15 हजार



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Millet in 4.10 lakh hectare and 2.95 lakh hectare. Sowing of moong will be given to farmers at subsidized rates of two quintals of groundnut seeds
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top