कोरोना वायरस के कारण देश में लगे लॉकडाउन की वजह से सब कुछ बंद था। बुधवार से बसों के संचालन को हरी झंडी मिलने के बाद रोडवेज ने दोबारा से व्यवस्था को पटरी पर लाने की तैयारी शुरू कर दी। श्रीमाधोपुर रोडवेज ने तो तैयारियां पूरी कर लीं, लेकिन पहले दिन यात्रियों का टोटा दिखाई दिया। लिहाजा दो रूटों रतनगढ़ वाया सीकर तथा शाहपुरा के लिए रवाना होने वाली बसें यात्रियों के इंतजार में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी रहीं। बुकिंग क्लर्क राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि रतनगढ़ जाने वाली बस में सीकर की एक तथा जयपुर के शाहपुरा जाने वाली बस में महज दो सवारी बैठी।

दोनो बसें महज तीन सवारियों को लेकर रवाना हुई। श्रीमाधोपुर रोडवेज बस स्टैंड से दो बसों का संचालन किया गया है। इनमें रतनगढ़ के लिए सुबह आठ बजे रवाना होकर सुबह साढ़े 11 बजे रतनगढ़ तथा वापसी में दोपहर डेढ़ बजे रवाना होकर शाम पांच बजे श्रीमाधोपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार श्रीमाधोपुर से सुबह साढ़े सात बजे बस रवाना होकर सुबह नौ बजे शाहपुरा पहुंचेगी। वापसी में साढ़े नौ बजे रवाना होकर श्रीमाधोपुर सुबह 11 बजे पहुंचेगी।

इसी रूट पर दोपहर बाद साढ़े तीन बजे रवाना होकर शाहपुरा शाम पांच बजे पहुंचकर वापसी में शाम साढे़ पांच बजे रवाना होकर शाम सात बजे श्रीमाधोपुर पहुंचेगी। वहीं झुंझुनूंआगार की एक बस झुंझुनूंसे जयपुर के लिए संचालित हुई है। इसका जयपुर के लिए श्रीमाधोपुर बस स्टैंड पर सुबह साढे़10 बजे स्टोपेज रहेगा।
खंडेला | 73 दिन बाद सीकर-खंडेला मार्ग पर बस चली। बुधवार को यात्रीभार कम होने के कारण बस का एक ही राउंड हुआ। पहले दिन सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम रही। बस चालक नेकीराम और परिचालक राजकुमार वर्मा ने बताया कि सीकर डिपो से बस को सेनेटाइज करने के बाद सुबह सात बजे रवाना हुए। सीकर से वाया गोरियां, रानोली, पलसाना होते हुए खंडेला तक रूट रहा। यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बस में बिठाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
श्रीमाधोपुर. 73 दिन बाद बसों को रवाना करते अधिकारी।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top