शेरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के केतू कलां गांव में एक ज्वैलर्स की दुकान की लूटपाट व पुलिस पर हमले करने और राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में भालू राजवा के उपसरपंच को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी भजनलाल के पिता 60 वर्षीय मंगलाराम पुत्र फगलूराम विश्नोई निवासी भालू राजवा को गिरफ्तार करके मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। अपराधियों को शरण देने और लूटपाट के मामले में षड्यंत्र रचने का आरोप है। वहीं, मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

डिप्टी राजूराम चौधरी के नेतृत्व गठित पुलिस की टीमें फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। गौरतलब है कि केतू गांव में रविवार को शाम 4 बजे मोहनलाल सोनी की दुकान पर लूट कर ली गई थी। इसके बाद पुलिस चौकी सेखाला के कांस्टेबल नरेश कुमार व रामेश्वर आरोपी भालू राजवा निवासी भजनलाल पुत्र मंगलाराम विश्नोई, खेत नगर केतू कलां निवासी भजनलाल उर्फ भाटी पुत्र नंदकिशोर विश्नोई, सुनिल पुत्र लक्ष्मी नारायण विश्नोई, मदनलाल पुत्र मालाराम विश्नोई, भालु राजवा निवासी मुकेश पुत्र खमुराम विश्नोई, गणपतराम पुत्र खमुराम विश्नोई, अशोक पुत्र प्रेमाराम विश्नोई, बाड़मेर निवासी दल्लूराम,भालु राजवा निवासी रमेश पुत्र मोहनराम विश्नोई, पप्पूराम पुत्र सांवताराम विश्नोई व 7-8 अन्य लोगों का पीछा कर रहे थे कि सभी कैंपर गाड़ी में बैठकर पुनः केतू कलां गांव आए और हमला कर दिया। इसमें दोनों कांस्टेबल, सरपंच नाथूसिंह व ड्राइवर घायल हो गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bear Rajwa's Deputy Superintendent arrested in connection with robbery and assault on police
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top