मुख्य सचिव डीबी गुप्ता द्वारा 3 दिन पहले जारी शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य नहीं करवाने के आदेश के बावजूद अध्यापकों को राशन वितरण जैसे गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाया जा रहा है। भोपालगढ़, बिलाड़ा व पीपाड़ ब्लॉक में शिक्षकों को राशन वितरण कार्य करवाने के लिए संबंधित पीओ ने आदेश जारी किए, जिसका राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने एडीएम मदनलाल नेहरा के समक्ष कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर विरोध जताया।

शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपाराम रलिया ने बताया कि शिक्षा मंत्री व मुख्य सचिव के स्पष्ट निर्देश के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र में गेहूं वितरण में कमेटी बनाकर शिक्षकों को लगाया जा रहा है, जबकि ये कार्य गैर शैक्षिक हैं। वर्तमान में पीईईओ बिलाड़ा और भोपालगढ़ में बारनी खुर्द व देवातड़ा में भी शिक्षकों को लगा रहे हैं।

समय रहते आदेश निरस्त नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन देकर आंदोलन करेंगे। प्रदेश सहसंगठन मंत्री नरेश सोलंकी ने बताया कि शिक्षक लंबे समय से कोरोना में ड्यूटी दे रहे हैं। अब ये गलत आदेश बार-बार जारी हो रहे हैं। इससे शिक्षकों में रोष है। प्रतिनिधिमंडल में संघ के जिला संयुक्त मंत्री सुभाष विश्नोई व महानगर अध्यक्ष किसनाराम मेघवाल भी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top