माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा शेष रही 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षा केंद्र पर आने वाले छात्र-छात्राओं को सेनेटाइजर व साबुन से हाथ धोकर परीक्षा देनी होगी। स्टूडेंट्स को हाथ सेनेटाइज करने के बाद ही परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति मिलेगी। इसके लिए बोर्ड प्रशासन ने सभी केंद्रों को वित्तीय स्वीकृति देते हुए 200 परीक्षार्थी वाले केंद्र पर सेनेटाइजर और साबुन खरीदने के लिए 200 रुपए व 200 से अधिक विद्यार्थी एक परीक्षा केंद्र होने पर 300 रुपए प्रति परीक्षा केंद्र के हिसाब से स्वीकृत किए हैं। यह आदेश उपनिदेशक परीक्षा प्रथम ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें