राज्य सरकार ने भले ही अभी तक प्रदेश के धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए खाेलने की घाेषणा नहीं की है, लेकिन धार्मिक स्थल प्रबंधन समितियाें ने श्रद्धालुओं के लिए स्थल खाेलने की पूरी तैयारी कर रखी है। मंदिर खुले और श्रद्धालु आने लगे ताे उनके बीच साेशल डिस्टेंसिंग की पूरी तरह से पालना हाे सके, इसके लिए मंदिर परिसर में छह-छह फीट की दूरी पर गाेले बनाए गए हैं।
मंदिराें की घंटियां बांध दी गई है। शहर के रेतवाली में स्थित जगतमाता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बड़े-बड़े गाेले बना दिए गए हैं। पुजारी जगतकुमार सुखवानी ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन पालना करते हुए घंटियां बांधी है। भगवान की मूर्तियाें से दूर रखने के लिए व्यवस्था कर दी गई है। मंदिर बार-बार सेनेटाइज किया जा रहा है। श्रद्धालुओं काे किसी भी वस्तु काे छूने की इजाजत नहीं रहेगी। अब ताे सिर्फ मंदिर खुलने का इंतजार है। हमारी तरफ से पूरी तैयारी है। इससे श्रद्धालु आएं ताे किसी प्रकार का संक्रमण का खतरा नहीं रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें