वन्यजीव विभाग और वन मंडल की ओर से शनिवार सुबह 8 बजे तक तीन सेंचुरी और वन मंडल एरिया में वन्यजीवों की वाटर पॉइंट पर गणना की गई। शुक्रवार को बारिश होने से वन्यजीव गणना प्रभावित हुई, लेकिन रात को और शनिवार सुबह तक मौसम सामान्य रहने से वाटर पॉइंट पर वन्यजीव नजर आए। इनमें पैंथर, भालू और चिंकारा के अलावा नीलगाय, अन्य वन्यजीवों की साइटिंग हुई।
वन्यजीव विभाग की ओर से शहर के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क, उम्मेदगंज पक्षी विहार कंजर्वेशन रिजर्व, भैंसरोड़गढ़, रामगढ़ और शेरगढ़ सेंचुरी में वन्यजीव दिखे। वन्यजीव डीसीएफ बीजो जोय ने बताया कि सभी सेंचुरी एरिया में शनिवार सुबह 8 बजे तक वन्यजीव गणना हुई। इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में तैयार की जाएगी। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशन के अनुसार पीसीसीएफ को भिजवाई जाएगी। वहीं, दूसरी ओर वन मंडल एरिया में भी वन्यजीव गणना शुरू हुई। डीसीएफ रवि कुमार ने बताया कि सभी वाटर पॉइंट वन्यजीवों की गणना की गई।

मचान पर तैनात रहे वनकर्मी
रामगढ़, शेरगढ़ और भैंसरोड़गढ़ सेंचुरी एरिया में मचान तैयार कर वन्यजीव कर्मियों ने गणना की। रामगढ़ सेंचुरी के रेंजर नीरज जैन ने बताया कि वाटर पॉइंट पर आने वाले वन्यजीवों के नाम, संख्या नोट की। वाटर पॉइंट्स पर कैमरे भी लगाए गए। साथ ही वाटर पॉइंट पर तैनात वनकर्मियों के लिए भोजन, पानी की व्यवस्था की गई है। रेंज एरिया में पैंथर, भालू, नीलगाय, चिंकारा भी दिखे। भैंसरोडगढ़ सेंचुरी के रेंजर दिनेशनाथ ने बताया कि वाटर पॉइंट में अच्छी संख्या में वन्यजीव दिखे।
चंबल घड़ियाल नेशनल सेंचुरी में घड़ियालों की गणना की गई। डीसीएफ फुरकान अली के निर्देशन में यहां फॉरेस्ट गार्ड राजकुमार शर्मा और टीम के साथ शनिवार सुबह 8 बजे तक गणना की गई। कोटा एरिया में पहली बार वन्यजीव गणना में घड़ियाल की गणना की है।

12 पैंथर और 187 सियार दिखने का किया दावा
रावतभाटा| भैंसरोडगढ़ वन्य जीव अभयारण्य में इस बार बारिश ने वन्य जीव गणना को प्रभावित किया। भैंसरोडगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में 12 पैंथर 187 सियार, 36 जरख और विभिन्न प्रजातियों के 3290 वन्य जीव होने का वन विभाग ने दावा किया है। वन अधिकारी दिनेश नाथ ने बताया कि एक महीने बाद पूर्णिमा के चांद के बीच वन्य जीव गणना की गई। 24 वाटर पॉइंट बनाए गए थे। 40 वन कर्मी लगाए गए थे। गणना शनिवार सुबह 8 बजे पूरी हुई। जिसमें 3290 वन्यजीव गणना की गई। इसमें पैंथर 12, सियार 187, 36 जरख, कुल मांसाहारी जानवर, 404 शाकाहारी, 749 पक्षी, 810 अन्य मगरमच्छ दिखे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top