सांवली हॉस्पिटल में खामियाें अाैर स्टाफ पर मनमानी का आरोप लगाते हुए गुरुवार को मरीज एकजुट हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। स्टाफ ने आक्रोशित मरीजों को समझाना चाहा, लेकिन वे सुधार करने की मांग पर अड़े रहे। गुरुवार सुबह 8 बजे हॉस्पिटल में बिखरे संक्रमित मास्क, खराब खाना, कचरे, टॉयलेट की ख़राब दशा और स्टाफ के आचरण को लेकर भर्ती मरीज एकजुट हो गए।
वार्डों की व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे। बुधवार को खंडेला से भर्ती हुए कोरोना पॉजिटिव मरीज स्टाफ से सवाल जवाब करने लगा। काफी देर बाद वे शांत हुए। शाम को खामियों को लेकर सवाल उठाने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीज को जयपुर रैफर कर दिया। डॉक्टरों ने दावा किया है कि मरीज को किडनी और हाइपर टेन्शन की बीमारी थी। इसलिए उसे जयपुर रैफर किया है।
मामले में सांवली हाॅस्पिटल के नोडल आॅफिसर डॉ. देवेंद्र दाधीच का कहना है कि सुबह मरीजाें ने जाे खामियां बताई, उनकाे दुरुस्त किया जा रहा है। सुबह हंगामा करने वाले मरीज काे किडनी की बीमारी है, इसलिए उसे जयपुर रैफर किया है। हालांकि वह जयपुर गया नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें