राजस्थान चीता-मेहरात (काठात) महासभा की शाखा गाजी जी की डांग ने शनिवार को सदर थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर राजोरिया का बाड़िया में मामूली बात काे लेकर हमला कर छोटू काठात की हत्या करने के शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। अध्यक्ष स्माइल काठात व सचिव एस के मस्ताना ने बताया कि डांग का एक प्रतिनिधिमंडल थानाधिकारी सदर से मिला।
19 मई को राजोरिया के बाडिया (रावला बाडिया) में एक मामूली बात को लेकर लक्ष्मी, माधु सिंह, भंवर सिंह, मंगल सिंह व पांचू सिंह ने मिलकर छोटू काठात उर्फ ढगलू पुत्र हजारी काठात पर लाठी, कुल्हाड़ी और सरियों से हमला कर दिया था, जिस कारण 2 जून को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में छोटू काठात की मौत हो गई थी। सदर थाने में मुकदमा दर्ज है। तीन हत्यारों को पकड़ा भी गया है।
लेकिन झगड़े की मूल जड़ लक्ष्मी देवी और सहयोगी माधू सिंह अभी भी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं, इससे गांव और समाज में रोष व्याप्त है। ज्ञापन देकर मांग की गई कि जल्दी से जल्दी शेष आरोपियों को भी पकड़ा जाए। गिरफ्तारी नहीं हुई ताे समाज विरोध प्रदर्शन करेगा। प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक जलालुद्दीन काठात, सरपंच सुभान काठात, सरपंच पप्पू काठात, हुसैन काठात, नजीर काठात, श्रवण काठात, पूर्व सरपंच मोहन काठात, मस्तान काठात सहित कई लाेग शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें