जिले में रविवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। कूदन में 5, नीमकाथाना में 4, खंडेला व दांतारामगढ़ में 1-1 पॉजिटिव मिला। इनमें से 10 मरीज ऐसे हैं जो पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हो गए। इनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। एक मरीज दिल्ली पुलिस का जवान है। जो 2 जून दिल्ली से घर आया था। स्वास्थ्य विभाग ने सभी पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 284 तक पहुंच गई है।
कूदन ब्लॉक के धोद में 2 दिन पहले पॉजिटिव मिले आर्मी जवान के परिवार के पांच जने संक्रमित मिले हैं। इनमें मां, भाई, दो भाभी और भांजी शामिल है। यह पांचों जवान के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए। आर्मी जवान की पत्नी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। नीमकाथाना ब्लॉक के गुहाला गांव में 3 दिन पहले पॉजिटिव मिली 83 साल की बुजुर्ग महिला की पुत्रवधू और दो पोतियां भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। उन्हें एंबुलेंस के जरिए सांवली भेजकर भर्ती किया है। ब्लॉक के काचरेड़ा गांव की युवती भी संक्रमित मिली है। युवती के संबंध में जानकारी मिली है कि वह सार्वजनिक हैंडपंप पर पानी भरने जाया करती थी।

इसके अलावा खंडेला के भादवाड़ी गांव का दिल्ली पुलिस का जवान कोरोना पॉजिटिव आया है। वह 2 जून को घर आया। स्वास्थ्य विभाग ने 5 जून को सेम्पल लेकर जाँच के लिए भिजवाया। जिसमे वह पॉजिटिव निकाला है। दांतारामगढ़ कस्बे के वार्ड 26 का किशोर भी जाँच पॉजिटिव मिला है। यह भी कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सभी जगह सर्वे शुरू कराया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 284 तक पहुच गई है।
जिले में अभी तक दिल्ली पुलिस के 3 जवान संक्रमित मिले, खंडेला के केमिस्ट की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव
जिले में अभी दिल्ली पुलिस के 3 जवान कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें एक नीमकाथाना, एक दादिया और एक खंडेला के भादवाड़ी गांव का रहने वाला है। खंडेला कस्बे में 5 दिन पहले पॉजिटिव मिले केमिस्ट की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। जिले में रविवार तक 184 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल 95 एक्टिव मरीज है। पांच मरीजों की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top