एक दिन में 46 पाॅजिटिव व एक माैत के साथ बीकानेर में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा पाॅजिटिव रिपाेर्ट हाेने का रिकाॅर्ड बन गया है। वहीं पांच दिन में 115 पाॅजिटिव के साथ सबसे तेज साै राेगी रिपाेर्ट हाेने का रिकार्ड बना है। चाैखूंटी फाटक के पास रहने वाली जिस मृतका की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है, उसका शव रेलवे हाॅस्पिटल से पीबीएम लाए, जहां जांच में काेविड की पुष्टि हुई।
शुक्रवार काे रिपाेर्ट हुए नए राेगियाें के साथ पाॅजिटिव की संख्या 415 हाे चुकी है। इनमें से 176 ठीक और 17 की माैत हाेने के बाद फिलहाल 221 एक्टिव केस माैजूद है। काेविड हाॅस्पिटल में साै से ज्यादा राेगी रखने के लिए अलग बंदाेबस्त करना पड़ता है, वहीं केयर सेंटर में भी 110 बेड के प्राथमिक इंतजाम है।
शुक्रवार काे आए मरीजाें काे ताे भर्ती कर लिया जाएगा, लेकिन अब नए आने वाले राेगियाें के लिए नए सिरे से इंतजाम करने हाेंगे। स्वास्थ्य विभाग नए काेविड केयर सेंटर चालू करने के लिए राताेरात तैयारी में जुट गया। नई गाइडलाइन के मुताबिक एसिम्टाेमैटिक राेगियाें काे उनकी सहमति और इंतजाम हाेने पर घराें में रहने की भी छूट दी गई है।
आचार्याें के चाैक में एक पाॅजिटिव युवक के घर पहुंचे आरसीएचओ डा.रमेश गुप्ता ने परिजनाें और मरीज के आग्रह पर हाेम आइसाेलेशन में रहने की सहमति दी। गाइडलाइन का हवाला देते हुए इस पाॅजिटिव काे घर में ही रखने। पूरे परिवार सहित आइसाेलेशन का ख्याल रहने का बंधपत्र भरवाया।
4 माह की पाॅजिटिव बच्ची भर्ती
शुक्रवार काे जाे नए राेगी रिपाेर्ट हुए हैं उनमें चार महीने की बच्ची भी है। खांसी-जुकाम हाेने की वजह से जांच करवाने पर यह पाॅजिटिव रिपाेर्ट हुई। परिवार और संपर्क में पहले से पाॅजिटिव हाेने की जानकारी सामने आई है।
- पीबीएम काेविड हाॅस्पिटल में पूरी क्षमता के साथ हर बैड पर मरीज काे भर्ती कर इलाज करने के इंतजाम है। इसके बावजूद जिन मरीजाें की स्थिति ठीक है या एसिम्टाेमैटिक हैं उन्हें केयर सेंटर भेजने काे कहा है ताकि गंभीर राेगियाें काे तुरंत सही इलाज मिल सके। जान बचाई जा सके।-डा.एल.ए.गाैरी, कार्यवाहक प्राचार्य एवं मेडिसिन विभागाध्यक्ष
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें