कोरोना वायरस के नए संक्रमित मिलने के कारण बुधवार को शहर में 15 जगह पर आंशिक कर्फ्यू लगाया गया। इसके साथ ही 21 जगह पर संक्रमितों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद कर्फ्यू हटा दिया गया।
आदेशानुसार गलतागेट में रघुनाथ कॉलोनी, भारती मार्ग गोर्वधनपुरी, आमेर में नांगल सुसावतान, झोटवाड़ा में मदीना कॉलोनी के चिन्हित एरिया, चित्रकूट में मोती नगर, वैशाली नगर में जसवंत नगर, मुरलीपुरा में चरण नदी स्थित गोविंद नगर, सेन्ट्रल कॉलोनी, करधनी में बिन्दायका स्थित जगदीशपुरी, भांकरोटा में गणेश विहार, करणी विहार में घनश्याम विहार, मुहाना में वैभव विला, अनुकम्पा प्लेटिना रेजिडेंसी सी-ब्लॉक, सोढ़ाला में कृष्णापुरी राकड़ी, बस्सी में माेहनपुरा गांव के चिन्हित एरिया में आंशिक कर्फ्यू लगाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें