काेराेना महामारी में साेना व चांदी की कीमताें में लगातार उछाल आ रहा है। लाॅकडाउन से अभी तक साेने के भाव जहां 10000 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ गए हैं, वहीं चांदी में दाे महीने में 11900 रुपए प्रति किलाे की बढ़ाेतरी हुई है। बुधवार काे चांदी में4000 रुपए प्रति किलाे की बढ़ाेतरी हुई और इसका भाव 58500 रुपए/किलाे हाे गया।

दाे दिन में चांदी में 6800 रुपए/किलाे का उछाल आया है। जानकाराें के अनुसार वायदा बाजार में ज्यादा खरीदारी व विदेशी डिमांड के कारण भाव बढ़ रहे हैं।

सर्राफा बाेर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र गाेयल विचित्र के अनुसार लाॅकडाउन में चांदी 46000 रुपए प्रति किलाे थी। 21 मई काे दाम 46900 रुपए किलाे थे, जाे 1 जून काे 47600 रुपए हाे गए। 6 जून को चांदी 46500 रुपए तक आ गई थी। 15 जून तक भाव 47000 रुपए हाे गए, जाे 22 जून काे 48100 रुपए पहुंच गए। 20 जुलाई काे 51700 रुपए और 22 जुलाई काे भाव 58500 रुपए/किलाे हाे गया। यानी दाे महीने में एक किलाे चांदी के भाव 11900 रुपए बढ़ गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
11900 in 2 months in silver. Speed up, now reached Rs 58500 / fort
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top