कैनेडा स्थित जयपुर की सिस्टर सिटी कैलगरी में नए जयपुर ब्रिज का डिजाइन तय हाे गया है। अगले साल इसका निर्माण शुरू हाे जाएगा। इसमें जयपुर की विरासत से प्रेरित कई एलिमेंट्स शामिल हैं। कैलगरी की सेंटर सिटी काे प्रिंस आइलैंड से जाेड़ने के लिए इस ब्रिज का निर्माण 1968 में किया गया था जिसे 1994 में जयपुर ब्रिज नाम दिया गया।

जयपुर और कैलगिरी के बीच सांस्कृतिक, आर्थिक और शैक्षणिक संबंधाें काे मजबूत बनाने के उद्देश्य से समान रुचियाें वाले ये शहर 1973 में सिस्टर सिटीज के रिश्ते में बंधे थे।

नए ब्रिज के डिजाइन में शामिल हाेगी जयपुर की विरासत व जयपुरी ताेहफे

जयपुर ब्रिज की प्राेजेक्ट मैनेजर कैथरीन हिकिता ने बताया जून में नए ब्रिज का डिजाइन फाइनल हुआ। जयपुर ब्रिज का डिजाइन जयपुर शहर की विरासत और स्थापत्य कला के अनुरूप तैयार किया गया है।

डिजाइन टीम की काेशिश है ब्रिज की बाउंड्री पर स्क्रीन्स की मदद से जयपुर के रंग, पैटर्न और लाइट एलिमेंट्स दिखाया जाए ताकि हर किसी के मन में जयपुर और कैलगरी के रिश्ते का खयाल ताजा हाे जाए। जयपुर से पिछले कई सालाें में आए ताेहफे भी डिजाइन में शामिल हैं।

कैलगरी आई हाॅस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर के लिए कैलगरी के फिश क्रीक लायंस क्लब ने जुटाया था फंड

सिस्टर सिटीज के इस रिश्ते की नींव लगभग 50 साल पहले रखी गई थी। 1978 में जयपुर से एक डेलिगेशन कैलगरी के शताब्दी वर्ष के जश्न में शामिल हुआ था। वहीं कैलगरी से एक डेलीगेशन जयपुर स्थापना के 250 साल के सेलिब्रेशन के लिए गुलाबी नगर आया था।

1979 में जयपुर में कैलगरी के नाम पर हाॅस्पिटल बनाने का फैसला किया था। जिसके निर्माण में कैलगरी ने मदद की थी। 1986 में कैलगरी के फिश क्रीक लायंस क्लब ने जयपुर स्थित कैलगरी आई हाॅस्पिटल में ऑपरेशन थिएटर के निर्माण के लिए फंड एकत्र किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New Jaipur Bridge work to begin in Jaipur's sister city of Calgary in 2021, design inspired by Jaipur's heritage
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top