राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट घोषित किया। गत वर्ष के मुकाबले उदयपुर 2.55 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ एक पायदान चढ़कर 24वें स्थान पर रहा। जबकि इस साल के रिजल्ट में 22 जिलों में 90 प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थी पास हुए। संभाग में उदयपुर तीसरे स्थान पर रहा। चित्तौड़ का 94.65 और राजसमंद का 93.79 प्रतिशत के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
6 वर्षों से 90 फीसदी से कम ही रहा है जिले का रिजल्ट : 6 साल में रिजल्ट में 10 फीसदी सुधार आया है। हालांकि इसके बावजूद अभी भी यह 90 फीसदी से कम ही है। 6 वर्षों के परिणाम की तुलना करें तो इस साल करीब 10.27 फीसदी रिजल्ट सुधार आया है। छात्रों के रिजल्ट में 12 फीसदी से ज्यादा तो छात्राओं का रिजल्ट 8.33 फीसदी सुधरा है।
कुराबड़ ब्लॉक में 20 से ज्यादा स्कूलों का 100 फीसदी रिजल्ट
शहर में सेक्टर 11 बालिका स्कूल, सेक्टर 4 बालिका स्कूल और कंवरपदा के अलावा कुराबड़ ब्लॉक में 26 में से 21 स्कूलों में 100 फीसदी रिजल्ट हासिल किया। राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय का परिणाम 95.96 फीसदी और जगदीश चौक बालिका स्कूल का रिजल्ट 98.43 प्रतिशत रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें