प्रदेश में विधायकों की खरीद फरोख्त के मामले में गुरुवार काे हुई पेशी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर त्रिवेदी शामिल हुए। जिनसे करीब 5 घंटे तक पूछताछ की गई। इसमें सामने आया कि मनोहर त्रिवेदी कि जून में दाे बार भाजपा नेता अशाेकसिंह मेतवाला से फाेन पर बातचीत हुई थी। पूछताछ के बाद त्रिवेदी ने भास्कर काे बताया कि यह सामान्य पूछताछ थी। इसमें पूछा गया कि मेतवाला से क्या-क्या बात हुई थी।

त्रिवेदी ने बताया कि अशाेकसिंह मेतवाला से मेरी दाे बार बात हुई थी। हम दाेनाें मार्बल व्यवसायी हैं। मेरे पड़ाेस के गांव के ही हैं, इसलिए उनसे बातचीत हाेती रहती है। एक बार बात सामान्य बातचीत काेराेना काे लेकर उदयपुर और बांसवाड़ा में स्थिति काे लेकर ताे हुई। त्रिवेदी ने बताया कि पूछताछ में उन सभी काे बुलाया जा रहा है, जिनकी मेतवाला से फाेन पर बात हुई थी।

गौरतलब है कि एसओजी ने खरीद फरोख्त में दाे नंबर ट्रेस किए थे, जिसमें अशाेकसिंह मेतवाला का नाम सबसे पहले सामने आया था, जिसके बाद उन्हें रातों-रात ही उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया था। एसओजी की पूछताछ में ठेकेदार और भाजपा नेता करणी सिंह का नाम भी सामने आया है, लेकिन वाे अब भी पूछताछ के लिए एसओजी के समक्ष नहीं पहुंचे है। ऐसे में संभवतया गिरफ्तारी वारंट जारी हाे सकता है। करणी सिंह के परिजन उसके तीर्थ यात्रा पर जाना बता रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top