चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना इलाके के हरिनगर की रहने वाली एक महिला से किसी शातिर ने ऑनलाइन राखियां मंगवाने के नाम पर 30 हजार रुपए ठग लिए। शातिर ने वाट्सएप पर क्यूआर कोड स्कैन कर वारदात को अंजाम दिया। महिला ऑनलाइन राखियों का कारोबार करती है।
पुलिस ने बताया कि हरिनगर निवासी जयश्री पुत्री दिनेश राठी ने रिपोर्ट देकर बताया कि 23 जुलाई को किसी ने फोन कर सौ राखियां खरीदने की इच्छा जताई और पेमेंट भी ऑनलाइन करने का बोला। शातिर ने कहा कि वह पाली से बोल रहा है और अपने बड़े साहब से बात करवा देगा।
इस पर राखियां पसंद आने पर उसने पहले ऑनलाइन के माध्यम से जयश्री के खाते में एक रुपया डाला। फिर दस हजार रुपए भिजवाने की बात की, इसके लिए उसने वाट्सएप पर बातचीत करनी आरंभ कर दी। वाट्सएप पर एक क्यूआर कोड की संख्या भेजने के साथ जयश्री के खाते में कुछ रकम डाली, जो सही नहीं होना बताकर जयश्री से क्यूआर कोड मांग लिए। फिर शातिर ने क्यूआर कोड स्कैन कर तीन बार में 30 हजार रुपए खाते से निकाल लिए। बाद में अपना फोन बंद कर दिया। शनिवार को पीड़ित महिला थाने पहुंची और ठगी का मुकदमा दर्ज करवाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें