जिले के 400 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्राें पर दाल की सप्लाई नहीं हुई है। राशन डीलराें ने दाल देने से इनकार कर दिया है। जहां दाल सप्लाई की गई है उनमें से कई सेंटराें पर खराब दाल भेजी जा रही है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परेशान हो रहे हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि चना दाल की सप्लाई केंद्रों पर नामांकित बच्चों किशोरी बालिकाओं गर्भवती और धात्री महिलाओं को हर महीने वितरण जाती है। लेकिन कई केंद्रों पर राशन डीलराें ने देने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि उनके पास अभी आदेश नहीं मिले हैं। वहीं, दूसरी ओर महिला एवं बाल विकास विभाग का कहना है इस संबंध में रसद विभाग को पत्र लिख दिया है।

इसमें संबंधित राशन डीलर द्वारा उनके क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर जल्द इसकी सप्लाई कर दी जाएगी। विभाग ने कहा है कि जिन केंद्रों पर दाल सही नहीं आई है संबंधित कार्यकर्ता विभाग को शिकायत दे सकती है। इसका समाधान कर दिया जाएगा। जिले में 12 साै से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र हैं।

इस महीने नहीं हो सकेगा गेहूं का वितरण
आंगनबाड़ी केंद्रों पर नामांकित बच्चों से लेकर गर्भवती, धात्री, किशोर बालिका और लाभार्थियाें के लिए इस महीने गेहूं का वितरण नहीं हो सकेगा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले महीने संबंधित लाभार्थियों को गेहूं का नियमानुसार वितरण करवा दिया जाएगा।

मानदेय जमा करवा दिया है पे-मैनेजर के कारण प्रक्रिया नहीं हो पा रही
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जून महीने का मानदेय 6 जुलाई को विभाग की ओर से ट्रेजरी में जमा करवा दिया है। लेकिन, पे- मैनेजर के कारण समस्या बनी हुई हैं। इसकी प्राेसेस चल रही है। जल्दी ही इसका भुगतान खातों में करवा दिया जाएगा।

^आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों के लिए दाल वितरण की समुचित व्यवस्था कर दी है। विभाग की ओर से राशन डीलर को आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए दाल की सप्लाई के लिए भी कहा गया है। यह व्यवस्था समुचित हो जाएगी। मानदेयकर्मियाें के भुगतान की प्रोसेस चल रही है। पे- मैनेजर के कारण समस्या आ रही है। जल्दी इनकी खातों में मानदेय जमा हो जाएगा।
-प्रभा मिश्रा, कार्यवाहक डिप्टी डायरेक्टर महिला एवं बाल विकास विभाग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top