रूपवास में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बिजलीघर कॉलोनी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 4 आरोपियों ने शुक्रवार की रात 10 बजे केरोसिन डालकर आग लगा दी। उसका पति कुंवर सिंह उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, उसे रैफर कर दिया गया। जयपुर में रविवार को पीड़िता ने दम तोड़ दिया।
थानाधिकारी दीपक ओझा ने बताया कि अहीर पाड़ा आगरा निवासी नारायण सिंह ने मामला दर्ज कराया है कि मेरी 37 वर्षीय बहन सर्वेश पत्नी कुंवर सिंह बिजलीघर कॉलोनी में रहती थी। जिसके मकान निर्माण का काम चल रहा है। बहन ने मकान में चौखट, जंगला व किवाड़ लगाने की एवज में कलुआ नगला निवासी सुरेश कुशवाह को 15 हजार रुपए एडवांस में दिए थे। लेकिन सुरेश ने तय समय अवधि में जंगला, चौखट, किवाड़ आदि नही चढ़ाए।
सर्वेश ने पैसा लौटाने का तकादा किया तो सुरेश ने लौटाने के बजाय गाली गलौच कर दी। 3 और4 जुलाई की रात्रि को सुरेश अपने साथी रज्जो, सुशीला और नगला छत्री के गंगासिंह कुशवाह को लेकर आया और मारपीट कर सर्वेश पर केरोसिन डालकर आग लगा दी।
आग से झुलसी सर्वेश को बचाने के चक्कर में पति भी झुलसा
सर्वेश को बचाने के चक्कर में बहन का पति जीजा कुंवरसिंह भी झुलस गया। इसके बाद जली अवस्था में बहिन को रूपवास अस्पताल, फिर भरतपुर अस्पताल और बाद में गंभीर हालत में इलाज के लिए जयपुर ले गए, जहां उसने तड़के दम तोड़ दिया। जहां उसके शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।
- पैसों के लेन-देन को लेकर महिला सर्वेश की जलाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पता चल सकेगा।
- दीपक ओझा, थानाधिकारी रूपवास
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें