जयपुर ग्रेटर व हेरिटेज नगर निगम के नए जाेन कार्यालयाें का गठन ताे हाे गया लेकिन अभी तक शिफ्टिंग नहीं हुई है । इस वजह से अलग अलग नए जाेनाें में काम की शुरूआत ही नहीं हो पा रही। फिलहाल पुराने 8 जाेन कार्यलयाें से ही काम काज किया जा रहा है। दाेनाें निगमाें के 11 नए जाेन कार्यालयाें में शिफ्टिंग में अभी भी 5 माह से अधिक का समय लगेगा। क्याेंकि इनमें से कई नए जाेन कार्यालयाें की बिल्डिंग का मरम्मत कार्य बाकी है।
इसके लिए अभी 21 जुलाइ काे इंजिनियरिंग शाखा की ओर से रंगराेगन व मरम्मत के टेंडर हुए है। टेंडर की मियाद के हिसाब से ठेकेदार काे 4 माह में काम पूर्ण करना है। इस कार्य के लिए नगर निगम ने एक कराेड़ रूपए की लागत तय की है।
इसलिए हाे रही देरी: नगर निगम प्रशासन ने मार्च में हेरिटेज निगम के 4 जाेन व जयपुर ग्रेटर के 7 जाेनाें का गठन किया। इसके 2 माह बाद यानि 2 जून काे दाेनाें निगमाें के विधानसभा वार जाेन कार्यालय संचालित करने के लिए स्थान व बिल्डिंग चिन्हित की गई। अब जाकर 21 जुलाई काे इन कार्यालयाें के रंगराेगन व मरम्मत के टेंडर जारी किए गए है। जिनमें 4 माह में कार्य पूर्ण करने की मियाद है। इसके बाद ही पुराने जाेन खाली हाेंगे, जिनमें दूसरे नए जाेन शिफ्टिंग हाे पाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें