शहर के हमीरी राेड स्थित रायका काॅलाेनी में हथियार दिखाकर महिलाओं व बच्चे काे बंधक बनाकर 50 लाख रुपए की जेवरात लूट के मामले में लुटेराें ने लूटे हुए जेवरात हरियाणा में ही अपने गांव में एक सर्राफा व्यापारी काे बेचे थे।
पुलिस ने लूटे हुए जेवरात खरीदने के आराेपी काे गिरफ्तार कर उसके पास से जेवरात बरामद किए हैं। एसपी जगदीशचंद्र शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आराेपी खरक कलां(भिवानी) निवासी महेश साेनी काे लूट के जेवरात खरीदने के मामले में गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर साेने की 6 अंगूठी बरामद की हैं। इस पूरी वारदात की साजिश परिवार की ही बहू बबीता पत्नी रविसिंह ने अपने रिश्तेदार मामा मुकेश सिंह के साथ मिलकर रची थी।
मुकेश सिंह ने अपने गांव के दीपक व साथ तैयारी कर रहे गरनावठी कलानाैर निवासी नकूल काे तैयार किया। नकूल ने अपने फाैजी दाेस्त काे भी इसमें शामिल कर लिया। पुलिस इनमें से बहू समेत पांच को गिरफ्तार कर चुकी है। एक आरोपी की अभी तलाश है।
आरोपी बहू के रिश्तेदार मामा मुकेश ने बेचे थे जेवरात
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आराेपी खरक कलां भिवानी मुकेश सिंह और उसके दो दोस्तों दीपक सिंह व गरनावठी कलानाैर निवासी नकूल काे गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मुकेश सिंह ने अपने गांव के ही महेश साेनी काे 90 हजार रुपए की अंगुठियां 60 हजार रुपए में बेची थी। उसके बाद पुलिस ने लूट के जेवरात खरीदने वाले महेश साेनी काे गिरफ्तार कर काेर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें