करीब एक सप्ताह पहले सक्रिय हुए मानसून के कमजोर पड़ने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिले में एक सप्ताह में तापमान 7 डिग्री बढ़ गया है। मानसून की पहली बरसात 26 जून को हुई थी। उस दिन अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री था।
इसके बाद बरसात नहीं होने से रोजाना तापमान में बढ़ोतरी होती गई जो गुरुवार को बढ़कर 43.8 डिग्री हो गया। इससे पहले 29 जून को पारा 43.8 डिग्री था। पिछले दिन के मुकाबले तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की कटौती हुई है। पिलानी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें