झाड़ोल सीएचसी के डॉक्टर, किर्गिस्तान से लौटे एमबीबीएस स्टूडेंट, सेक्टर-7 निवासी 7 माह की बच्ची सहित शुक्रवार काे 11 नए कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब संक्रमितों की संख्या 754 हो गई है। वहीं कोरोना से शुक्रवार शाम को उदियापोल निवासी 39 वर्षीय कोरोना पीड़ित पुरुष की मौत हो गई। मृतक डायबिटीज का मरीज था।

इधर, कोर्ट में दाे दिन पहले नव नियुक्त लिपिक के पाॅजिटिव आने के बाद रैंडम सैंपलिंग के तहत 40 अधिवक्ताओं सहित 62 और लोगों के सैंपल लिए गए। शुक्रवार काे में 521 लोगों के सैंपल लिए हैं, रिपोर्ट शनिवार को आएगी। झाड़ोल सीएचसी के 32 वर्षीय कोरोना वॉरियर्स चिकित्सक और किर्गिस्तान से लौटे एमबीबीएस छात्र सहित दो दिन पूर्व रूस से आए दो अन्य एमबीबीएस स्टूडेंट्स भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

तीन दिन में चार मेडिकोज संक्रमित हो चुके हैं। वॉलसिटी के एपि सेंटर कांजी का हाटा में अनलॉक 2.0 में अब 55 वर्षीय महिला संक्रमित निकली है। कांजी का हाटा में एक माह बाद फिर कोरोना की दस्तक ने चिकित्सा विभाग की नींद उड़ा दी है।

डायबिटीज का मरीज था कोरोना पीड़ित, अंतिम संस्कार आज

एमबी अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया कि उदियापोल का रहने वाला कोरोना पीड़ित मृतक डायबिटीज ग्रसित था। जो गत 22 जून को जयपुर से लौटने के बाद बीमार हो गया था।

मरीज को गुरुवार को सांस लेने में तकलीफ, निमोनिया, तेज बुखार आदि परेशानियों के चलते ईएसआईसी अस्पताल चित्रकूट नगर में भर्ती कराया गया था, जहां जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित निकला। शव को एमबी की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

शनिवार को शव का अंतिम संस्कार अशोक नगर श्मशान स्थित गैस शवदाहगृह में किया जाएगा। उदयपुर में कोरोना से यह पांचवीं और अनलॉक 2.0 में पहली मौत है।

मुंबई से लौटे तीन लोगों सहित ये पॉजिटिव निकले हैं

सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि सेक्टर-7 निवासी 7 माह की बच्ची और 30 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित निकली है। दो दिन पूर्व महिला का पति और ससुर संक्रमित निकले थे। किर्गिस्तान से लौटे एमबीबीएस छात्र, मुंबई से लौटे मिराज मल्हार कॉम्पलैक्स, शोभागपुरा निवासी 36-37 वर्षीय पुरुष, मुंबई से आए सलूंबर के गींगला निवासी 43 वर्षीय प्रवासी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं काेर्ट में नव नियुक्त कूण निवासी लिपिक के परिजनाें की रिपाेर्ट निगेटिव आई है।

62 सैंपल लिए, आज बंद रहेगा काेर्ट परिसर स्थित नया भवन

न्यायालय में शुक्रवार को भी रैंडम सैंपलिंग की गई। 40 अधिवक्ताओं सहित 62 लोगों के सैंपल लिए गए। रिपाेर्ट आने तक काेर्ट परिसर स्थित नया भवन बंद रखने का निर्णय लिया। इसमें संचालित करीब 14 काेर्ट प्रभावित रहेगी।

इसके अलावा सेक्टर-4 में 43, जवाहर नगर में 96, कृषिमंडी में 81, टाउनहॉल में 94, सेक्टर-14 में 85, जगदीश चौक में 60 सहित 521 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट शनिवार को आएगी। वहीं झाड़ोल सीएचसी के संक्रमित डॉक्टर के क्लॉज काॅन्टेक्ट में आने पर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार सहित कार्यकर्ताओं के भी सैंपल लिए जाएंगे।

तीन थानाें के आठ इलाकों में कर्फ्यू

गोवर्धन विलास थाने के शिव मंदिर वाली गली (आई ब्लॉक एस-टू), हवा मगरी और मानसी ब्यूटी पार्लर वाली गली (हाउसिंग बोर्ड बटा 4), सूरजपोल थाने के स्वराज नगर गली नंबर 5, गली नंबर 3 और दीवानशाह कॉलोनी मुख्य मार्ग और सुखेर थाने के न्यू भूपालपुरा में मिराज मल्हार कॉम्पलेक्स ए और बी ब्लॉक के प्रभावित क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया है। मानसी ब्यूटी पार्लर वाली गली क्षेत्र में 16 और शेष क्षेत्रों में 18 जुलाई तक कर्फ्यू रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jadol's doctor, medical student, 11 positive including 7-month-old girl found in Sector-7, Udiapol patient dies
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top