राजधानी में काेराेना संक्रमण फिर बढ़ रहा है। एक हफ्ते में 7778 सैम्पल लिए जिनमें से 254 काेराेना पाॅजिटिव मिले यानि औसतन राेजाना 31 संक्रमित मिले। यहां प्रति 100 टेस्ट पर 2 से 3 मरीजाें पाॅजिटिव मिल रहे है। जून के आखिरी में गिरा रिकवरी रेट जुलाई में फिर से बढ़कर 80 फीसदी के पार चला गया यानि हर 10 में से 8 मरीज ठीक हाेकर घर लाैट चुके है। हालांकि यह रिकवरी रेट काेराेना संक्रमण के अन्य दाे बड़े केन्द्र जाेधपुर और भरतपुर की तुलना में करीब पांच फीसदी कम है।

जाेधपुर में जांचें भी दुगुनी, रिकवरी रेट भी 5% ज्यादा

जून की शुरूआत से जाेधपुर काेराेना सैम्पल लेने में जयपुर से आगे रहा है। बीते एक हफ्ते में यहां 14538 जांचे हुई इनमें से 274 मरीज पाॅजिटिव मिले। यहां राेजाना मरीज मिलने की दर अधिक है लेकिन प्रति साै जांच पर यहां 1 से 2 ही पाॅजिटिव केस सामने आ रहे है। जबकि रिकवरी रेट भी जयपुर से 5 फीसदी ज्यादा करीब 85.15 फीसदी है।

भरतपुर में जांचे कम मरीज ज्यादा मिल रहे

भरतपुर में एक हफ्ते में दाे हजार जांचे हुई और मरीज 183 मिले। प्रति साै टेस्ट 8 पाॅजिटिव हैं। रिकवरी रेट में भरतपुर भी जयपुर से आगे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top