काेराेना संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा। बुधवार काे 37 इलाकाें में 85 पाॅजिटिव मिले। इनमें चार हैल्थ वारियर, रेलवे का एक अधिकारी और बैंक कर्मी भी संक्रमित पाए गए। शहर में आंकड़ा 4531 पहुंच गया और 887 केस एक्टिव हैं। बुधवार काे शहर के लगभग हर जगह से पाॅजिटिव मिले।
मानसराेवर में 8, झाेटवाड़ा में 6, सांगानेर 5, साेड़ाला, मालवीय नगर, जगतपुरा, अजमेर राेड़ पर 4-4, मुरलीपुरा, रामगंज, सीकर राेड, वैशालीनगर, दूदू, अामेर में 3-3, बापूनगर, सिरसी, शास्त्रीनगर, ज्याेतिनगर, रामगढ़ माेड़ और काेटपुतली में 2-2, जवाहर नगर, जाैहरी बाजार, फागी, रिद्धी सिद्धी चाैराहा, बस्सी, दुर्गापुरा, विद्याधर नगर, गलता गेट, अम्बाबाड़ी, सिविल लाइन्स, चांदपाेल में संक्रमित मिले।
एसएमएस का डाॅक्टर और रेजिडेंट पाॅजिटिव
एसएमएस अस्पताल का डाॅक्टर, एक रेजिडेट, महिला चिकित्सालय का रेडियाेग्राफर और डिस्पेंसरी का लैब टैक्निशियन पाॅजिटिव मिला। इधर, बुधवार को रेलवे मुख्यालय की विजिलेंस एक इंस्पेक्टर को कोरोना पॉजिटिव निकला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें