एसएफआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेश व्यापी आह्वान पर मत्स्य विश्वविद्यालय के गेट पर विभिन्न मांगाें काे लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान परीक्षा कराने संबंधित सिफारिशाें की प्रतियां जलाई गई। इस अवसर पर आयाेजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि यूजी व पीजी के विद्यार्थियाें काे पिछली कक्षा से 10 प्रतिशत अधिक अंक प्रदान कर प्रमाेट किया जाए, सभी परीक्षाएं रद्द की जाएं, सत्र 2020-21 की फीस माफ की जाए, विद्यार्थियाें और बेराेजगार विद्यार्थियाें काे छात्रवृत्ति दी जाए, परीक्षा के दाैरान सरकार सुरक्षा की गारंटी दे और प्रत्येक विद्यार्थी का जीवन बीमा किराया जाए।
इसके अलावा प्रत्येक शिक्षण संस्थान में सेनेटाइजर टनल लगाया जाए व परीक्षा एवं टेबल- कुर्सियाें काे परीक्षा से पूर्व सेनेटाइज किया जाए। प्रदर्शन करने वालाें में प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सांवरिया, जिला सचिव माेहित, सागर मीणा, सूर्य प्रकाश सहित अन्य छात्र शामिल थे।
विश्वविद्यालय की परीक्षाएं रद्द कर प्रमोट करने की मांग
एनएसयूआई की ओर से शुक्रवार को राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय की परीक्षाएं रद्द करने की मांग को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष राकेश चौधरी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में कोरोना संक्रमण के खतरे के कारण छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट करने की मांग की गई है। संगठन की मांग है कि प्रदेश के साथ देशभर में कोरोना के हजारों नए केस आ रहे हैं। परीक्षाएं होने पर विद्यार्थियों के संक्रमित होने की आशंका बढ़ जाएगी, इसलिए यूजीसी गाइड लाइन में सुधार कर सत्र 2019-20 के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के प्रमोट किया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें