लावारिस और रोड पर घूमने वाले गोवंश और पशुओं के लिए विभिन्न गोसेवा संगठनों ने सांसद जसकौर मीणा को ज्ञापन दिया। जिसमें दौसा नगर परिषद क्षेत्र के रोड पर घूमने वाले गोवंश को पिंजरापोल गौशाला व नंदी शाला भिजवाने, दौसा की राष्ट्रीय राजकीय मार्गो पर बरसात के मौसम में घूमने वाले गोवंश को पास की गौशाला में व जिले की सबसे बड़ी पिंजरापोल गौशाला व नंदी शाला में भिजवाने तथा नगर परिषद की अपनी गौशाला बनवाने की मांग की।

सार्वजनिक कार्य विकास समिति के अध्यक्ष नरेश ओसवाल एवं लक्ष्मण चौधरी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त, बीमार व लावारिस गोवंश पशुओं को पशु हॉस्पिटल व गौशाला भिजवाने के लिए एनिमल कैचर वाहन नगर परिषद में मंगाने को कहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top