भिवाड़ी में एक व्यक्ति की मौत के बाद जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना से यह 10वीं मौत है। शहर में रविवार काे गीतानंद शिशु अस्पताल की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं बाजार के दो दुकानदारों सहित जिले में 46 नए पॉजिटिव मिले हैं। इनमें भिवाड़ी में 27, अलवर शहर में 9, बानसूर में 2, बहरोड़ के कोहराना, राजगढ़ के बल्लूपुरा, तिजारा के इसरोदा व चौपानकी, उमरैण के भजीट, मुंडावर के जसई, कोटकासिम के जोड़िया और किशनगढ़बास के बासड़ा में 1-1 पॉजिटिव शामिल है। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 718 हो गई है।
भिवाड़ी : उद्योग नगरी में रविवार काे लगातार दूसरे दिन 27 काेराेना पाॅजिटिव मिले। इनमें एक की मौत रिपोर्ट आने से पहले हो चुकी थी। ज्यादातर लोग पहले से संक्रमित परिजन व कंपनी कर्मियों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। सांथलका की बलवीर काॅलाेनी में एक ही परिवार के 3 सदस्य पिता और दाे पुत्र पाॅजिटिव मिले हैं। इनमें 55 वर्षीय संक्रमित गत दिनों कैंसर पीड़ित मां का इलाज कराने जयपुर गया था।वहां से संक्रमण हुआ। घर पर आने पर दाे बेटाें काे भी हाे गया। गौरतलब है कि इस काॅलाेनी करीब 35 कमरे हैं, जिनमें 100 लाेग रहते हैं।

ये सभी काॅमन बाॅथरूम-टाॅयलेट उपयाेग करते हैं। सांथलका में ही राय सिंह काॅलाेनी में भी 35 वर्षीय युवक पाॅजिटिव मिला है। इस काॅलाेनी में भी पहले 2 पाॅजिटिव मिल चुके हैं। यहां भी काॅमन बाथरूम-टाॅयलेट हैं। सेक्टर नाै में एक ही परिवार के दाे जने पहले से संक्रमित थे उन्हीं के संपर्क में आने से तीन जने और पाॅजिटिव हुए हैं। सेक्टर 5 में फूलबाग स्थित दवा कंपनी का 30 वर्षीय कर्मचारी व सेक्टर 7 निवासी सैनेटरी वेयर कंपनी का 35 वर्षीय कर्मी पाॅजिटिव मिले हैं। सैनेटरी वेयर कंपनी में 15 रोगी मिल चुके हैं। सेक्टर में पहले भी तीन पाॅजिटिव मिल चुके हैं।

सेक्टर 4 में 30 वर्षीय संक्कर ने खांसी हाेने पर टेस्ट कराया था। काेणार्क ओसिस का उदयपुर गांव निवासी 35 वर्षीय मेंटीनेंस कर्मी भी संक्रमित मिला है। उसे खांसी-जुकाम था। इसी तरह सेक्टर 9 अरावली विहार निवासी 45 वर्षीय कंपनी कर्मचारी, सेक्टर चार निवासी 47 वर्षीय युवक पॉजिटिव आए हैं। हाउसिंग बाेर्ड सेक्टर एक में 28 वर्षीय युवक पाॅजिटिव मिला है। उसके मकान में मालिक और 13 किराएदार रहते हैं।

इसी सेक्टर में 34 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। वह सेक्टर तीन निवासी 39 साल के रोगी के संपर्क में आया था। यह पहले सेक्टर एक में ही रहता था, बाद में सेक्टर तीन में रहने आ गया। सेक्टर एक में ही 36 साल का युवक व राजश्री राॅयल रेजीडेंसी निवासी 43 साल का कंपनी कर्मी संक्रमित मिला है।
तिजारा : ग्राम ईशरोदा का हीरो कंपनी धारूहेड़ा में कार्यरत 36 वर्षीय कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुआ है। उसके आरोग्य सेतु एप पर संक्रमित से संपर्क का मैसेज आया। यह पता चलते ही वह 2 जुलाई को ईशरोदा के पीएचसी पर सैंपल देने पहुंचा था। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसकी पत्नी, बच्चों के अलावा कंपनी के दो व गांव के दो लोग संपर्क में आए हैं। सभी को होम क्वारेंटाइन किया है।

कंपनी में ड्यूटी के दौरान पड़ा था दौरा, अस्पताल में मौत
कहरानी स्थित ऑटाे पार्ट्स कंपनी का 45 वर्षीय कर्मचारी गोपाल गुप्ता भी कोरोना पॉजिटिव था। उसकी रिपोर्ट अाने से पहले माैत हाे गई। मूलत: अलीगढ़ उत्तरप्रदेश निवासी मृतक भिवाड़ी गांव शिव मंदिर के पास मंगल काॅलाेनी में अकेला रह रहा था। दो जुलाई की शाम काे 6 बजे कंपनी में काम करते समय उसकी तबीयत बिगड़ी। दौरे पड़ने पर उसे इलाज के लिए भिवाड़ी सीएचसी और वहां से अलवर भेजा गया। उसी रात कर्मचारी ने दम तोड़ दिया। लक्षणों के कारण सैंपल लिया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Another company worker dies of corona, common threat from common lat-bath in labor colonies
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top