पीबीएम काेविड हाॅस्पिटल के टायलेट में हुई माैत से लेकर यहां बाकी बिगड़ी व्यवस्थाओं काे लेकर पूर्वमंत्री देवीसिंह भाटी ने एक बार फिर प्रशासन पर सवाल दागे हैं। अपने संगठन रणबांकुरा के बैनर तले एक दिन पहले ही कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दे चुके भाटी ने कहा, हमने काेई मांग नहीं की है। सवाल उठाए हैं। जनता इसके जवाब और जिम्मेवाराें पर कार्रवाई का इंतजार कर रही है। इसे हलके ज्ञापन के ताैर पर टालमटाेल की रणनीति में उलझाया ताे लाेगाें के आक्राेश काे दबाना मुश्किल हाेगा।

पूर्व मंत्री भाटी ने रणबांकुराें के साथ शुक्रवार काे प्रदर्शन कर काेविड हाॅस्पिटल की घटना में निष्पक्ष जांच कर जिम्मेवार लाेगाें पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही उन्हाेंने हमलावराें के डर से नहर में कूदे परिवार काे इंसाफ दिलाने की मांग दाेहराई है। कहा, यह किसी राजनीतिक संगठन की नहीं बल्कि तकलीफ झेल रहे लाेगाें की मदद काे तैयार रणबांकुराें की मांग है।

रणबांकुरों की भर्ती के साथ भाटी देंगे ट्रेनिंग
रणबांकुरा संगठन बनाने के साथ ही भाटी ने युवा स्वयंसेवकों की भर्ती शुरू की है। दावा किया है कि अब तक पांच हजार स्वयंसेवक भर्ती हुए है। कोरोना काल से निजात मिलने के बाद इन स्वयंसेवकों को बकायदा समाजसेवा व लोगों को मदद पहुंचाने के लिहाज से ट्रेनिंग देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top