जेएनवीयू प्रशासन द्वारा प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के प्रमोट स्टूडेंट्स से परीक्षा शुल्क के नाम पर फॉर्म भरवाकर 900 रुपए फीस वसूलने का स्टूडेंट्स ने विरोध किया। मंगलवार को छात्रसंघ अध्यक्ष रवींद्रसिंह भाटी के नेतृत्व में केंद्रीय कार्यालय पर स्टूडेंट्स ने नारेबाजी की और कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन किया।
स्टूडेंट्स का कहना है कि लॉ स्टूडेंट्स से 40-40 हजार रुपए फीस वसूली जा रही है। जबकि परीक्षा ही नहीं हुई तो फीस क्यों दें? उधर विवि प्रशासन का कहना है कि हमें पता कैसे चलेगा कि स्टूडेंट प्रमोट हो गया है, इसलिए फॉर्म भरवाकर फीस ले रहे हैं।
भाटी ने कहा कि फीस वसूली के आदेश वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान केएन गर्ल्स कॉलेज की अध्यक्ष प्रियंका सिंह नरुका और सायंकालीन संस्थान के अध्यक्ष देवीसिंह सहित कई स्टूडेंट्स शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें