एसएफआई की ओर से मंगलवार को राज्यव्यापी आह्वान के तहत केन्द्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री के नाम मत्स्य विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने संबंधी यूजीसी की गाइड लाइन को वापस लेने और नई गाइड लाइन जारी करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूजीसी की गाइड लाइन के तहत यूजी व पीजी की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराने की गाइड लाइन को रद्द किया जाए और नई गाइड लाइन में विद्यार्थी हित में कोरोना की महामारी के दौरान बिना परीक्षा अगली कक्षा में 10 प्रतिशत अधिक अंक देकर प्रमोट करने का निर्णय यथावत रखा जाए। इस मौके पर संयुक्त सचिव दीपक मीणा, पंकज सांवरिया, सागर मीणा, इरफान खान, जनित, हेमन्त मीणा आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें