(महेश शर्मा) पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि जिस तरह से सरकार राजभवन काे लेकर बात कर रही है। ऐसे में ताे वाे हमारा अपहरण भी करा सकती है। राहुल गांधी से मिलने के लिए चार बार समय मांगा, जिससे मैं अपना पक्ष रख सकूं, लेकिन एक बार भी नहीं मिला। उनका जाे ऑडियाे वायरल हुआ है। इसकाे लेकर भी पूर्व मंत्री ने अपना पक्ष रखा।

ऐसे छिपकर रहने की वजह क्या है, कोई डर है क्या?

जवाब : सरकार कुछ भी हथकंडे अपना सकती है। मुख्यमंत्री राजभवन को लेकर जो बात कह रहे हैं, वो मर्यादित है क्या। आप मुख्यमंत्री हैं फिर भी कहते हैं कि जनता राजभवन घेरते हैं तो हमारी जिम्मेदारी नहीं होगी। फिर किसकी होगी। इसीलिए हम अलग -अलग रह रहे हैं? क्योंकि सरकार तो अपहरण करा सकती है।

पहले कुछ बात थी तो किसी को बताया ऊपर?

जवाब : कोई मिलने को ही तैयार नहीं। किसके सामने बात रखते। चार बार मैंने राहुल-जी के यहां टाइम लिखवाया..।

ऑडियो में आप सरकार गिराने जैसी बातें कर रहे हैं?

जवाब : ये पूरी तरह से एडिट है।

आपकी बात हुई या नहीं?

जवाब : मेरी बात को एडिट किया है। मैंने सीएम के हवाले से कहा था कि वो ऐसे आरोप लगा रहे हैं। उस बात में से सीएम वर्ड हटा दिया। जिससे मतलब ही बदल गया।

आप उसमें श्रीनगर का भी जिक्र कर रहे हैं?

जवाब : उसका तो कोई मतलब ही नहीं। आप बताओ श्रीनगर कौन क्या पहुंचाएगा। वो पूरा सेंटेंस ही एडिट है। बात भी गजेंद्र सिंह से नहीं हुई, मेरे एक जयपुर के मित्र से है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विश्वेंद्र सिंह (फाइल फोटो)
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top