ग्राम पंचायत सूरेर में जन्मदिन की पार्टी में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर सरपंच हरकेशी मीणा व उनके पति कैलाश मीणा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि हैड कांस्टेबल हीरालाल ने रिर्पोट पेश कर बताया कि ग्राम सुरेर स्थित केपीएस पब्लिक स्कूल में कैलाश मीना की जन्मदिन की पार्टी में करीब 250-300 लोगों के पार्टी करने की सूचना मिली। करीब 150 महिला-पुरुष एक जगह इकट्ठे होकर पार्टी कर थे। पूछताछ की तो बताया गया कि सरपंच पति कैलाश मीना का जन्मदिन है तथा उनकी तरफ से पार्टी दी जा रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वहां उनकी पत्नी हरकेशी मीणा भी मौजूद थी। जिसने स्वयं को सरपंच होना बताया। कोई परमिशन नहीं मिली। पार्टी में मौजूद अधिकांश लोग बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिग मौजूद थे। हैडकांस्टेबल हीरालाल ने वीडियो बनानी शुरू की, तो कई लोग वहां से खिसक गए। रिपोर्टकर्ता ने बिना परमिशन, बिना मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने को लेकर आयोजनकर्त्ता कैलाश मीणा, उनकी पत्नी हरकेशी एवं आयोजन में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही का मामला दर्ज कराया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें