केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (केट) जयपुर ने रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर की ओर से भर्ती -2018 में अंतिम रूप से चयनित झुंझुनूं निवासी अभ्यर्थी को नियुक्ति नहीं देने के मामले में सचिव, रेल मंत्रालय, चेयरमैन रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर व कार्मिक अधिकारी भर्ती उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
बसंत विहार झुंझुनूं के नितिन तेतरवाल ने एडवोकेट संजय महला के जरिए अधिकरण के समक्ष याचिका दायर कर बताया कि उसने रेलवे भर्ती बोर्ड की विभिन्न पदों में भर्ती- 2018 में भूतपूर्व सैनिक- ओबीसी वर्ग से आवेदन कर परीक्षा में भाग लिया जिसमे तेतरवाल ने 48.46 अंक प्राप्त किए जबकि कट ऑफ 30.02 अंक रहे।
बोर्ड ने प्रार्थी को शारीरिक दक्षता परीक्षा में उतीर्ण कर दस्तावेज भी सत्यापन कर लिए। अंतिम स्तर पर मेडिकल जांच के दौरान उसको बीकानेर में 30 अप्रैल 2019 को मौखिक रूप से ये कह कर आउट कर दिया कि वह एयरफोर्स से मेडिकल आउट है, जिसके चलते वह अनफिट है।
बहस में एडवोकेट संजय महला ने कहा कि प्रार्थी चयनित अभ्यर्थी है तथा एयर फोर्स के डिस्चार्ज के दौरान उसे लिखित में यह दिया गया था कि वह सिविल सेवा के पदों के लिए पूर्णतया फिट है। ऐसी स्थिति में वह नियुक्ति पाने का अधिकारी है। फिर भी उसे नियुक्ति नहीं दी गई। सुनवाई कर रही अधिकरण ने भर्ती बोर्ड के अधिकारियों को नोटिस जारी कर मामले को 24 अगस्त को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने के आदेश दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें