सलावद खुर्द ग्राम पंचायत के राशन डीलर के खिलाफ बार- बार शिकायत पर शुक्रवार को डीएसओ द्वारा कार्रवाई की गई। राशन डीलर गौरीलाल धाकड़ की दुकान पर अनियमितता की खबर पर कोटा से डीएसओ ऑफिस से प्रवर्तन निरीक्षक अर्पित अग्रवाल व कमल मीणा पहुंचे। सलावद खुर्द में उपभोक्ताओं से जानकारी ली तो पाया कि राशनकार्ड में 2 माह की एंट्री कर एक माह का ही राशन दिया।
प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा सरपंच की मौजूदगी में अन्य सभी उपभोक्ताओं को बुलाया। तब पता चला कि डीलर ने गबन करने की नीयत से 1 महीने के राशन वितरण में ही 2 माह के राशन की इंट्री पर मशीन में अंगूठा लगवा लिया। पूछताछ में करीब 70 क्विंटल गेहूं से ज्यादा का गबन का मामला सामने आ रहा है। वहीं कोरोना में मिलने वाले मुफ्त राशन के वितरण में भी इस तरह की धांधली है।
सरपंच राकेश योगी ने बताया कि डिंगसी, पमाखेड़ी, रामपुरिया, सलावाद, झलारा, बड़ोदिया, झिरी, चौकी के गांवों में किसी भी उपभोक्ता को 2 माह का राशन नही मिला है पर सभी के राशनकार्ड में इंट्री 2 माह की हो रही है। प्रवर्तन निरीक्षक अर्पित अग्रवाल ने बताया कि मामले की जानकारी ले ली है। कई उपभोक्ताओं से बातचीत की है और राशन कार्ड की एंट्री भी देखी है। इसकी पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। यह गबन का मामला लग रहा है। कार्रवाई जिला रसद अधिकारी ही करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें