बनाड़ थाना इलाके के रेलवे स्टेशन के आगे ट्रैक के पास एक नीम के पेड़ पर युवक ने खुद की पेंट से फंदा लगा जान दे दी। सूचना पर रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुुंची और शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रेलवे पुलिस ने बताया कि शाम छह बजे के आसपास सूचना मिली कि बनाड़ रेलवे स्टेशन से कुछ आगे रेलवे ट्रैक के नजदीक नीम के पेड़ पर युवक का शव लटक रहा है।
इस पर हैड कांस्टेबल पाबूराम सहित अन्य पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के पास मिले आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों से उसकी पहचान बाप कस्बे के रावरा निवासी 27 साल के जसराज पुत्र किसनाराम सैन के रूप में की गई। उसने अपनी पेंट से रस्सी बनाकर फंदा लगाया था। वह यहां कब और किस तरह आया, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें