बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुरा के खेत में बदमाशों द्वारा मोड़क थाना क्षेत्र के सहरावदा निवासी रमेश बैरवा की हत्या के मामले में फरार चल रहे चाैथे आराेपी रेलवे कॉलोनी निवासी नरेश मेघवाल काे पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चाराें आराेपियाें काे काेर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 25 जुलाई तक रिमांड के लिए पुलिस को सौंप दिया।
एसपी सिटी गौरव यादव ने बताया कि रमेश बैरवा की हत्या के मामले में नरेश मेघवाल फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 3 आरोपी काला तालाब निवासी महावीर नायक, रघुवीर उर्फ गोलू व लोको कॉलोनी निवासी रोहित चौबदार को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
चारों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चारों को रिमांड के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। रमेश की हत्या चारों ने शराब पार्टी के बाद झगड़े के बाद कर दी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें