शहर में स्मार्ट सिटी प्राेजेक्ट और यूआईटी की ओर से चल रहे 1056.14 कराेड़ के विकास कार्याें का शिलान्यास व लाेकार्पण साेमवार काे शाम 5 बजे सीएम अशाेक गहलाेत व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल जयपुर से ही ऑनलाइन करेंगे। कलेक्टर उज्ज्वल राठाैड़ ने बताया कि इसमें 300 कराेड़ रुपए की देवनारायण याेजना, 307 कराेड़ रुपए की चंबल रिवर फ्रंट, 80 कराेड़ रुपए का सिटी पार्क प्रमुख हैं।
काेटा में श्रीनाथपुरम स्थित यूआईटी ऑडिटाेरियम में शिलापट्ट रखे जाएंगे। इसमें 12 कार्याें का ताे शिलान्यास हाेगा। वहीं नगर नियाेजक के प्रशासनिक भवन का लाेकार्पण किया जाएगा।
इन कार्याें का हाेगा शिलान्यास
- 25 कराेड़ रुपए की लागत से अंटाघर सर्किल पर अंडरपास का निर्माण व साैंदर्यीकरण
- 50 कराेड़ रुपए की लागत से एराेड्रम सर्किल पर अंडरपास का निर्माण एवं साैंदर्यीकरण
- 55 कराेड़ रुपए की लागत से झालावाड़ राेड पर सिटी माॅल के सामने एलिवेटेड राेड का निर्माण
- 25 कराेड़ रुपए की लागत से गाेबरिया बावड़ी सर्किल पर अंडरपास का निर्माण व साैंदर्यीकरण
- 70 कराेड़ रुपए की लागत से अनंतपुरा तिराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण
- 70 कराेड़ रुपए की लागत से गुमानपुरा इंदिरागांधी तिराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण
- 80 कराेड़ रुपए की लागत से आईएल परिसर में सिटी पार्क का निर्माण
- 21 कराेड़ रुपए की लागत से मल्टीपरपज स्कूल में पार्किंग का निर्माण
- 25 कराेड़ रुपए की लागत से जयपुर गाेल्डन में पार्किंग का निर्माण
- 25 कराेड़ रुपए की लागत से जेके क्रिकेट पेवेलियन में स्पाेर्ट्स काॅम्प्लेक्स का निर्माण
- 307 कराेड़ रुपए की लागत से चंबल रिवर फ्रंट का निर्माण
- 300 कराेड़ रुपए की लागत से देवनारायण नगर याेजना का निर्माण
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें