पेज

मंगलवार, 4 अगस्त 2020

1084 प्रयोगशाला सहायकों को जिला आवंटित

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से प्रयोगशाला सहायक ग्रेड तृतीय भर्ती 2018 में चयनित 1084 अभ्यर्थियों को इसी माह पोस्टिंग मिल जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से चयनितों को जिले आवंटित कर दिए गए हैं। जिला स्तर पर काउंसलिंग के जरिए इनको पदस्थापन दिया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने इस संबंध में समस्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को निर्देश जारी किए हैं। टीएसपी क्षेत्र में 140 और नॉन टीएसपी में 944 को नियुक्ति के लिए जिले आवंटित किए गए हैं। 8 अगस्त को जिलेवार काउंसलिंग आयोजित करके इनका पदस्थापन किया जाएगा।

काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद उनके पदस्थापन का प्रोसेस शुरू हो जाएगा। हालांकि पोस्टिंग कब तक देनी है, यह बाद में पता चलेगा। लंबे समय से प्रयोगशाला सहायक इस प्रक्रिया के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें