पेज

बुधवार, 5 अगस्त 2020

15 अगस्त समारोह में कोरोना जागरूकता व देशभक्ति थीम पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

पंद्रह अगस्त की तैयारियों को लेकर मंगलवार को नगरपालिका सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान निर्णय लिया कि इस बार 15 अगस्त समारोह का आयोजन सीरवी मोतीसिंह स्टेडियम में होगा। साथ ही समारोह में कोरोना जागरूकता व देशभक्ति की थीम पर ही कार्यक्रम होंगे। सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखने के निर्देश दिये गये।

समारोह में आने वाले लोगों की थर्मल स्कैनिंग की जायेगी तथा हैंड सैनेटाइज की भी व्यवस्था होगी। इस दौरान निर्देश दिये कि समारोह में बच्चे व बुजुर्ग नहीं आएं। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मनोहरसिंह हांबड़, उपखंड अधिकारी रामचंद्र खटीक, पुलिस उपअधीक्षक हेमंत कुमार नोगिया, विकास अधिकारी डॉ दिशी शर्मा, सीबीईओ कानाराम हीमार, मदननाथ रावल, पीए शेखर ओेझा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Programs will be organized on 15 August in the Corona awareness and patriotic theme
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें