पेज

शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

15 दिन तक परिवर्तित रूट से चलेंगी दो ट्रेनें

कोंकण रेलवे में एक टनल की दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आगामी 15 दिनों के लिए 8 से अधिक ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। इसमें कोटा होकर चलने वाली दो ट्रेनें शामिल हैं। कोटा होकर चलने वाली जो ट्रेन परिवर्तित रूट से चलेगी उसमें निजामुद्दीन त्रिवेंद्रम राजधानी शामिल है।

ट्रेन कोटा के बाद मुंबई-पनवेल और पुणे होकर चलेगी। इस ट्रेन को 20 अगस्त तक परिवर्तित रूट से चलाया जाएगा। इसके अलावा देहरादून-अर्नाकुलम ट्रेन कोच्चि वैली, कोटा, मुंबई, पनवेल, पुणे होकर चलेगी। यह ट्रेन 11 से 18 अगस्त तक परिवर्तित रूट से चलेगी। पूर्व में यह दाेनाें ट्रेनें पनवेल से ही दूसरे रास्ते पर चली जाती थी पुणे नहीं जाती थी। वापसी में कोच्चि-देहरादून ट्रेन 8 से 15 अगस्त तक परिवर्तित रूट से ही चलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें