पेज

रविवार, 9 अगस्त 2020

16 साल के पड़ोसी लड़के का गला दबा मारने का प्रयास

प्रतापनगर थाना इलाके के उमराव खां पेट्रोल पंप के पीछे एक युवक ने अपने पड़ोसी 16 साल के लड़के काे किसी विवाद में गला दबाकर मारने का प्रयास किया। गला दबाने से वह गिर गया और बेहोश हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास में केस दर्ज किया है। विवाद की वजह उसके बयान देने के बाद ही पता लग पाएगी।


एएसआई गजेंद्रसिंह ने बताया कि उमराव खां पेट्रोल पंप के पीछे मदरसा के पास रहने वाले जाकिर खां पुत्र कालू खां ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसके 16 वर्षीय पुत्र जुबैद की हत्या की कोशिश की गई। उसके पड़ोस में रहने वाले शोएब पुत्र गोरू खां ने 6 अगस्त की शाम को उसका गला दबा दिया।

इससे उसका पुत्र जुबैद गिर गया और बेहोश हो गया। एएसआई गजेेंद्र सिंह ने बताया की हालांकि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। गला दबाने से सूजन आई है। जुबैद के होश में आने पर बयान लिए जा सकेंगे। फिलहाल विवाद का कारण सामने नहीं आया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें