पेज

गुरुवार, 6 अगस्त 2020

19 हजार से ज्यादा कॉमर्शियल यूडी टैक्स धारकों को डिमांड नाेटिस जारी नहीं, 11 अफसरों से जवाब तलब

नगर निगम की इनदिनाें आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई है। ऐसे में निगम के अफसराें ने अब यूडी टैक्स वसूली काे टारगेट बना लिया है। नगर निगम ने टैक्स धारकाें से वसूली के लिए डिमांड नाेटिस जारी करने के लिए अभियान चलाया है। अभियान में 11 अफसराें की लापरवाही सामने आने पर नगर निगम सीईओ के निर्देश पर डीसी राजस्व ने अधिकारियाें काे नाेटिस देकर जवाब मांगा है। जवाब से संतुष्ट नहीं हाेने पर अफसराें पर विभागीय कार्रवाई हाेगी।

इनको मिला नोटिस : विद्याधर नगर जोन के राजस्व अधिकारी अकबर खान, डीके बम्बानी, हंसा मीणा, सांगानेर जोन के प्रमोद शर्मा, हवामहल वेस्ट जोन के राजस्व अधिकारी चेतन जैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार आमेर जोन के राजस्व निरीक्षक राजपाल बुनकर, हवामहल वेस्ट जोन के सहायक राजस्व निरीक्षक अजीत सिंह चन्द्रावत, सांगानेर जोन के चंचल तनेजा, मोती डूंगरी जोन के देवेन्द्र कुमार सागर, हवामहल पूर्व जोन के जगदीश प्रसाद और सांगानेर जोन के कर निर्धारक गजेंद्र छाबड़ा को भी कारण बताओ नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें