लांबड़ा प्रकरण को लेकर बेमियादी धरना इक्कीसवें दिन भी जारी रहा। अनुसूचित जाति जनजाति एकता मंच के संयोजक लक्ष्मण बडेरा ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि बाड़मेर शहर के पास स्थित गोमदास धाम पर एकता मंच की विशेष मीटिंग बुलाई गई। जिसमें लांबड़ा के भील आदिवासियों को न्याय देने में सरकारी व प्रशासनिक स्तर पर हो रहे विलम्ब को लेकर चिंता व्यक्त की गई। बाड़मेर कलेक्टर विश्राम मीणा ने 15 दिन पूर्व भील आदिवासियों को बसाने के लिए तीन बीघा भूमि आंवटन का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा वो अभी तक आवंटित नहीं हुई।

भूमि आंवटन का मुद्दा मुख्य मुद्दा बना हुआ है। उदाराम मेघवाल ने कहा न्याय लेकर रहेंगे। महामंत्री भूराराम भील ने कहा पूरे लांबड़ा गांव ने सजातीय उपखण्ड अधिकारी व तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक ने साजिश रचकर भील आदिवासियों को बेदखल किया है। गडरारोड के पूर्व सरपंच आतम राम व बांडासर के प्रताप राम भील, सेड़वा के वगता राम वागेला सहित अन्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top