राजस्थान सरकार की पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण में जनसहभागिता को बढ़ावा देने औैर डिस्कॉम के सामाजिक सरोकारों की संकल्पना को मूर्तरूप देने के लिए शुक्रवार काे अवकाश के दिन डिस्कॉम के 12 सर्किलों के 204 उपखंडों में पाैधरोपण किया जाएगा।
प्रबंध निदेशक वीएस भाटी ने बताया कि पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए अजमेर डिस्कॉम के मुख्यालय सहित क्षेत्राधीन सभी वृत्त कार्यालयों एवं उपखंड कार्यालयों में कल 28 अगस्त को सुबह 11 बजे पाैधरोपण होगा। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पौधों के संरक्षण के भी निर्देश दिए है। निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर 25000 पौधे लगाए जाने का निगम का लक्ष्य है।
प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी कम से कम दो अच्छी श्रेणी के पौधे जैसे नीम, पीपल, गुलमोहर, अशोक व अन्य छायादार, फलदार पौधे अपने कार्यालय, निकटतम सब स्टेशन, जीएसएस, घर अथवा आसपास के क्षेत्रों में लगाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें