पेज

मंगलवार, 4 अगस्त 2020

रक्षाबंधन पर राेडवेज ने चलाई 27 अतिरिक्त बसें

रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं काे राज्य में मुफ्त यात्रा करने के उद्देश्य से बीकानेर डिपाे ने 27 अतिरिक्त बसाें का संचालन किया। काेराेना काे ध्यान में रखते हुए राेडवेज ने स्क्रीनिंग के बाद महिलाओं काे बसाें में बैठाया। सभी काे मास्क लगाने की हिदायत दी। बसाें में तय सीटाें के मुताबिक ही सवारियाें काे बैठाया गया।

बीकानेर डिपाे के यातायात प्रबंधक नखतसिंह ने बताया कि जयपुर के लिए बस सुबह 5.30 बजे, जाेधपुर के लिए सुबह 7.45 बजे, अजमेर के लिए सुबह छह बजे, श्रीगंगानगर के लिए दाे, खाजूवाला के लिए सुबह 7 और दाेपहर 12 बजे के अलावा तीन और अतिरिक्त बस सेवा चलाई जाएगी। इसके अलावा सूरतगढ़ एक, अर्जुनसर दाे, लूणकरणसर दाे, रतनगढ़ एक, डूंगरगढ़ दाे, नागाैर तीन और नाेखा के लिए छह अतिरिक्त बसाें का संचालन यात्रियाें की सुविधा के लिए किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Radeways runs 27 additional buses on Rakshabandhan
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें