कस्बा रूपवास के राजावत निवास पर भाजपा की बैठक करौली जिला प्रभारी भानुप्रताप राजावत के मुख्य आतिथ्य व पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राजावत ने बताया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की जनता बिजली की समस्या से बेहद परेशान है। जिसको लेकर भाजपा द्वारा 31 अगस्त से अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है। पहले दो माह में जो शुल्क लगाया जाता था वह अब प्रतिमाह लगाया जा रहा है। डिस्कॉम द्वारा ईमानदार लोगों की भी जबरन वीसीआर भरी जा रही है। जिससे प्रदेश की जनता त्रस्त है। इन समस्याओं को लेकर 31 अगस्त को सभी जीएसएस पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए जाएंगे। 2 सितंबर को उपखंड मुख्यालय व 4 सितंबर को जिला मुख्यालय पर ज्ञापन दिए जाएंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप राजावत को करौली जिले का प्रभारी बनाए जाने पर स्वागत किया। इस मौके पर पर शहर मंडल अध्यक्ष रवि फौजदार, महामंत्री नरेश शर्मा, ग्रामीण मंडल महामंत्री बृजेश शर्मा, हेमन्त गोयल, रामप्रकाश परमार, नंद किशोर आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें