पेज

शनिवार, 8 अगस्त 2020

अब 31 तक होंगे एडमिशन

राइट टू एजुकेशन कानून के तहत प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि शुक्रवार को थी। अब 31 अगस्त तक निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया चलेगी। तीस जुलाई को लॉटरी निकलने के बाद रिपोर्टिंग के लिए शिक्षा विभाग ने 8 दिन यानी 7 अगस्त तक का समय दिया था। इसमें से 3 दिन का अवकाश आ गया। इस कारण केवल 5 दिन ही मिले। रिपोर्टिंग के लिए मिले कम समय के कारण कई अभिभावक निजी स्कूलों में नहीं पहुंच सके और उनकी रिपोर्टिंग नहीं हो सकी।

अब उन्होंने रिपोर्टिंग की तिथि बढ़ाने की मांग की है। शिक्षा पेरेंट्स वेल्फेयर सोसायटी के संयोजक दिनेश कांवट का कहना है कि सरकार को रिपोर्टिंग की तिथि बढ़ानी चाहिए। क्योंकि कोरोना काल में कई अभिभावक बाहर गए हुए हैं और वे रिपोर्टिंग के लिए नहीं पहुंच पा रहे हैं। आखिरी तारीख बढ़ाने से अभिभावकों को भी राहत मिलेगी और अधिक बच्चे एडमिशन ले पाएंगे। रिपोर्टिंग की तारीख बढ़ाने का आखिरी निर्णय सरकार को ही करना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें